लाइव न्यूज़ :

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्तः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का किया दौरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2022 10:32 IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।वैष्णव के अलावा केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉन बारला ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

कोलकाता/गुवाहाटीः  पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहानी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये और कुछ डिब्बे पलट गए, जिसके चलते कम से कम 9 यात्रियों की मौत हो गई तथा 45 से अधिक लोग घायल हो गए। शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'ये बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।' बता दें कि वैष्णव के अलावा केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉन बारला ने जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के दुर्घटना स्थल का दौरा किया। जॉन बारला ने बताया, 'लोगों को रेस्क्यू करके विभिन्न अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। 9 लोगों की मौत हुई है और 36 लोग घायल हैं।'

बता दें कि नई दिल्ली में रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। गुवाहाटी में एनएफआर के एक बयान में कहा गया है कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे। कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। बनर्जी ने प्रधानमंत्री को राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में बताया। बनर्जी ने इस संबंध में जलपाइगुड़ी जिलाधिकारी से भी बात की।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालरेल हादसाGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब