लाइव न्यूज़ :

पटना समेत राज्य के कई जेलों से मिले कई आपत्तिजनक सामान, मुख्य सचिव के आदेश पर हुई छापेमारी 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2019 18:18 IST

पटना के बेउर जेल में एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में छपेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मोबाइल, चाकू, खैनी जब्त किए गए।. वहीं, सीवान जेल में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. सुबह-सुबह छापेमारी टीम के पहुंचते ही जेल में खलबली मच गई.

Open in App
ठळक मुद्देपटना के बेउर जेल में एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में छपेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मोबाइल, चाकू, खैनी जब्त किए गए। वहीं, सीवान जेल में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जेलों में आज सघन छापेमारी की गई. इस दौरान जेल के अंदर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. डीएम और एसपी के इस औचक निरीक्षण के बाद कैदियों में हडकम मचा रहा. पूरे बिहार में सरकार के निर्देश पर जेलों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें कई जिला जेलों से मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिले. 

पटना के बेउर जेल में एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में छपेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मोबाइल, चाकू, खैनी जब्त किए गए।. वहीं, सीवान जेल में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. सुबह-सुबह छापेमारी टीम के पहुंचते ही जेल में खलबली मच गई. अभी बंदी नीद से जगे ही थे कि काफी तादाद में पुलिसबल के साथ पहुंचे एसडीओ सदर व डीडीसी ने जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. 

हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह के आपत्तिजनक सामग्री के मिलने की सूचना नहीं है. जबकि आरा जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल, चार्जर, स्क्रू ड्राइवर, चिलम, छोटी कैंची, और तार को पीटकर बनाया हथियार बरामद हुआ है. वहीं, जहानाबाद जेल में भी मोबाइल, चाकू, चार्जर, खैनी व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. भभुआ जेल से चाकू, बीडी, सिगरेट व अन्य आपत्तिजनक चीजे बरामद की गईं. जबकि समस्तीपुर के मंडल कारा सहित दलसिंहसराय और रोसड़ा उपकारा में भी छापेमारी की गई है. 

लगभग डेढ घंटे तक चली इस छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है. मंडल कारा में जहां डीएम चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस ने छापामारी की. वहीं, रोसड़ा और दलसिंह सराय उपकारा में एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई.

इसके अलावा सासाराम के मंडल कारा में जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान बडी संख्या में पुलिस के जवान भी उपस्थित हुए. सासाराम के अदमापुर स्थित मंडल कारा में छापामारी के दौरान डेहरी और सासाराम के आरक्षी उपाधीक्षक भी मौजूद थे. 

छापामारी में कारा के विभिन्न वार्डों की जांच की गई. जांच के बाद जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि यह एक रूटीन जांच थी. कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. मंडल कारा मुंगेर में डीएम और एसपी की सयुंक्त टीम ने छापेमारी की. इस दौरान मोबाइल फोन और गांजा के साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. डीएम राजेश मीणा और एसपी गौरव मंगला के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की. इससे जेल में हडकंप मच गया. सुबह सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लगभग तीन घंटे तक छापेमारी चली. मंडल कारा के 18 कैदी वार्डों की एक-एक कर गहन तलाशी ली गई. डीएम राजेश मीणा ने बताया कि रूटीन जांच के तहत मंडल कारा में छापेमारी की गई है. छापेमारी आगे भी की जाएगी. 

मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जहानाबाद मंडल कारा में भी डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापेमारी में जेल के अंदर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. छापेमारी शुरू होते ही जेल में हडकंप मच गया. जेल से 5 मोबाइल 8 चार्जर के इलावा गांजा, खैनी और चाकू भी बरामद किया गया. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे जिला अधिकारी ने बताया कि सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई. इसतरह से सूबे के सभी जेलों में की गई छापेमारी के दौरान जेल से कई आपत्तिजनक सामान मिलने की खबर है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया