लाइव न्यूज़ :

भारत बचाओ रैली में राहुल बोले- नहीं मांगूंगा माफी, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 13:24 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मुझसे बीजेपी नेता माफी मांगने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है।राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मुझसे बीजेपी नेता माफी मांगने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। गौरतलब है कि कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।

राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। न कोई कांग्रेस वाला मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है, उनके असिस्टेंट अमित शाह को देश से माफी मांगनी है।'

राहुल गांधी ने कहा, 'आज जीडीपी ग्रोथ 4% है, वह भी तब जब उन्होंने (बीजेपी) जीडीपी को मापने का तरीका बदल दिया। अगर जीडीपी को पुराने तरीके से मापा जाए तो यह सिर्फ 2.5% होगा।'

राहुल ने कहा, 'इस देश को डराया जा रहा है। कांग्रेस वाला किसी से नहीं डरता। मैं उन लोगों से कह रहा हूं जो सरकारी दफ्तरों में बैठे हैं। मीडिया में बैठे हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि डरो मत। कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। '

अन्य नेताओं के भाषण की बड़ी बातें

- प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हर बस स्टॉप..हर अखबार में दिखता है 'मोदी है तो मुमकिन है'। असलियत यह है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है। बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

- प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।

- पी चिदंबरम ने कहा 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की इकॉनमी को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील