राहुल ने एक बार फिर राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

By भाषा | Published: July 29, 2021 10:22 PM2021-07-29T22:22:07+5:302021-07-29T22:22:07+5:30

Rahul once again alleges corruption in Rafale deal | राहुल ने एक बार फिर राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

राहुल ने एक बार फिर राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने फ्रांस के एक एनजीओ के दावे का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राफेल सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।’’

कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यदि आप सही हैं और यह जानते हैं तो अपने मन की बात बोलिए। अगर आप अकेले भी पड़ गए हैं तब भी सत्य तो सत्य रहेगा।’’

राहुल गांधी और कांग्रेस पहले भी कई मौकों पर राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। भाजपा और सरकार ने उनके आरोप को खारिज किया है। भाजपा का कहना रहा है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय भी सरकार को क्लीनचिट दे चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul once again alleges corruption in Rafale deal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे