लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर राहुल गांधी की सख्त टिप्पणी, कहा- आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 12:25 IST

डिटेंशन सेंटर के बारे में पीएम मोदी के बयान पर खड़े हुए सवाल। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ #झूठझूठझूठ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में एक रैली के दौरान कहा था कि देश में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सख्त टिप्पणी की है। गुरुवार को एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में एक रैली के दौरान कहा था कि देश में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं। उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें डिटेंशन सेंटर से रिपोर्टिंग की गई है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ #झूठझूठझूठ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

दिल्ली के रामलीला मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कहा गया था कि डिटेंशन सेंटर को लेकर देशभर में चल रही सभी खबरें गलत हैं। डिटेंशन के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। देश भर में कहीं भी डिटेंशन सेंटर नहीं बन रहे हैं। हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के दावे के विपरीत असम के माटिया गांव में ढाई हेक्टेयर ज़मीन में ये देश का पहला और सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है।

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। नकवी बोले कि इनको भारत माता का याद आई, ये आश्चर्य की बात है क्योंकि इनके लिए एक ही माता है। जो सांप-सीढ़ी का ये खेल खेल रहे हैं, उसमें औंधे मुंह गिरेंगे। इन्होंने पहले CAA, फिर NRC, फिर NPR पर सवाल खड़ा किया। ये भय और भ्रम का भूत खड़ा करने की कोशिश है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीअसमकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ