लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने आर्मी की डॉग यूनिट के योग करने पर किया ऐसा व्यंग्य, बीजेपी बोली- शर्म आनी चाहिए!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2019 17:08 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर्मी की डॉग यूनिट के योग करने की एक फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- न्यू इंडिया। इस पर उनकी आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल ने इसका कैप्शन न्यू इंडिया दिया है।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के इस ट्वीट को देश का अपमान बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है जिस पर विवाद बढ़ने की संभावना है। दुनियाभर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर्मी की डॉग यूनिट की फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा- न्यू इंडिया। 

उनके ट्वीट में दो फोटो है। दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। पात्रा ने कहा कि उन्होंने भारत का अपमान किया है।

संबित पात्रा ने लिखा, 'बिल्कुल ये न्यू इंडिा है। लेकिन शेम-शेम राहुल गांधी। भारत का अपमान। भारत की परम्परा... भारत की सेना राहुल गांधी जी। हर कुत्ता पिद्दी नहीं होता। ये सिर्फ कुत्ते नहीं हैं सर, ये हमारे देश के लिए लड़ते हैं। उन्हें सैल्यूट कीजिए।'

अन्य यूजर्स भी राहुल गांधी के इस ट्वीट को अपमानजनक बताते हुए आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर आरती टीकू सिंह ने लिखा कि बेहद सुंदर तस्वीर लेकिन घटिया ट्वीट।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में ‘‘बच्चे’’ भी हैं और योग उनकी ‘‘बचकानी मनोवृत्ति’’ से निपटने में सहायता कर सकता है। उनका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरूवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय मोबाइल फोन देखने संबंधी आलोचनाओं के घेरे में आने की ओर था। माधव ने गांधी को निशाना बनाने वाली यह टिप्पणी यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा की तरफ से आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करते हुये की।

योग गुरु रामदेव ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी निजी रूप से योग करते थे लेकिन उनकी संतति ने ऐसा नहीं किया और इसलिए आज वे सत्ता से बाहर हैं। 

टॅग्स :योगराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब