लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, जो हमारी थाली तक भोजन पहुंचाना नहीं भूलते, हम उन्हें कैसे भूल सकते हैं...

By शीलेष शर्मा | Updated: September 29, 2020 18:00 IST

राहुल ने यह बात देश भर के किसानों से वीडियो के ज़रिये बात चीत करने के बाद कही। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक विभिन्न राज्यों के किसानों से रूबरू होते हुए राहुल ने पूछा कि सरकार ने जो कृषि क़ानून बनाया है उसके बारे में वे क्या सोचते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी थाली तक भोजन पहुंचाना नहीं भूलते, हम उन्हें कैसे भूल सकते हैं। वह हमारे लिए अन्न उगाएं और हम उनके लिए आवाज़ भी ना उठाए।कानूनी शिकंजा कसने की बात शामिल नहीं होती तब तक यह क़ानून किसान के लिए फांसी की सज़ा से काम नहीं।हरियाणा के किसान ओम प्रकाश धनकड़ तो सरकार के किसान क़ानून की बात सुनते ही उबल पड़े। 

नई दिल्लीः किसान आंदोलन के समर्थन में मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने फिर तीखा हमला बोला और कहा "जो हमारी थाली तक भोजन पहुंचाना नहीं भूलते, हम उन्हें कैसे भूल सकते हैं। वह हमारे लिए अन्न उगाएं और हम उनके लिए आवाज़ भी ना उठाए।"

राहुल ने यह बात देश भर के किसानों से वीडियो के ज़रिये बात चीत करने के बाद कही। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक विभिन्न राज्यों के किसानों से रूबरू होते हुए राहुल ने पूछा कि सरकार ने जो कृषि क़ानून बनाया है उसके बारे में वे क्या सोचते हैं।

चम्पारण बिहार के धीरेन्द्र किसान ने बताया कि यह क़ानून किसान को बर्बाद कर देगा। वहीं पंजाब के किसान सुनील सिंह का कहना था कि जब तक क़ानून में एमएसपी से नीचे खरीदी करनेवालों पर कानूनी शिकंजा कसने की बात शामिल नहीं होती तब तक यह क़ानून किसान के लिए फांसी की सज़ा से काम नहीं।

 झझर हरियाणा के किसान ओम प्रकाश धनकड़ तो सरकार के किसान क़ानून की बात सुनते ही उबल पड़े। उन्होंने कहा कि हम इस क़ानून को नहीं मानते जब तक हमें एमएसपी की गारंटी नहीं मिल जाती।  यवतमाल महाराष्ट्र के किसान अशोक भूतोड़ा का मानना था की इस कानून से अब कोई एमएसपी पर किसान की फसल नहीं खरीदेगा और जो उसका विरोध करेगा उस किसान को जेल जाना पड़ेगा। 

भंडारा के पंकज तनिराम मटेरे का कहना था कि  इस बिल से किसान अंबानी-अडानी का गुलाम बन जाएगा और वह उन्ही के रहमो करम पर अपनी खेती करेगा। लगभग एक घंटे की इस बातचीत में  किसानों की ऐसी ही राय  थी। 

यह राय सुनने के बाद राहुल ने सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला और कहा कि मोदी सरकार अपने धनी दोस्तों की जेब  भरने के लिए किसानों और छोटे लोगों की कमाई पर डाका डाल रहे हैं।  उन्होंने पहली चोट नोटेबंदी के ज़रिये की और अब यह क़ानून ला कर। 

किसान इस देश की रीढ़ है जिसमें युवा भी है, उद्यमी भी है, सेना भी है और पुलिस भी। राहुल का मानना था कि  कृषि सम्बन्धी तीनों विधेयक , जीएसटी और नोटेबंदी में कोई अंतर नहीं है।  इन तीनों के ज़रिये देश की रीढ़ पर हमला किया जा रहा है, उसे तोड़ा जा रहा है। पहले कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में छुरा  घोंप दिया गया है। इसके खिलाफ अब बाहर निकलने की ज़रुरत है , देश बचाना है तो सड़कों पर आना है।    

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रनरेंद्र मोदीराहुल गांधीहरियाणापंजाबछत्तीसगढ़तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया