लाइव न्यूज़ :

कल अमेठी दौरे पर जायेंगे राहुल गांधी, हार के कारणों की करेंगे तलाश

By भाषा | Updated: July 9, 2019 12:27 IST

राहुल कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे। राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद पहली बार अमेठी आ रहे हैं। उनके दौरे की तैयारी की कमान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के राजनैतिक मामलों के प्रभारी जुबैर खान के जिम्मे है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ- साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था.केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार के बाद राहुल पहली बार अमेठी आ रहे हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगे और हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अपने इस गढ़ में मिली पराजय के कारण तलाशेंगे। लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार के बाद राहुल पहली बार अमेठी आ रहे हैं।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि राहुल 10 जुलाई को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगे। वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधान सभा क्षेत्र सलोन, अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई के कांग्रेस प्रभारियों तथा पार्टी की न्याय पंचायत, ब्लाक तथा बूथ स्तरीय इकाइयों के अध्यक्षों के साथ ही हर ब्लाक से 15-15 वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपनी हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे। राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद पहली बार अमेठी आ रहे हैं। उनके दौरे की तैयारी की कमान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के राजनैतिक मामलों के प्रभारी जुबैर खान के जिम्मे है।

मालूम हो कि राहुल ने हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ- साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था, जहां से वह सांसद चुने गये थे। मगर, पीढ़ियों से गांधी—नेहरू परिवार के गढ़ रहे अमेठी में उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 50 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

टॅग्स :राहुल गांधीअमेठीस्मृति ईरानीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत