कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क्या राजद प्रमुख लालू यादव से जेल में मिलेंगे?

By एस पी सिन्हा | Published: February 25, 2019 11:09 PM2019-02-25T23:09:57+5:302019-02-26T02:04:25+5:30

राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 

Rahul Gandhi will meet Lalu Yadav in ranchi jail | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क्या राजद प्रमुख लालू यादव से जेल में मिलेंगे?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी क्या राजद प्रमुख लालू यादव से जेल में मिलेंगे?

Highlightsराहुल गांधी 2 मार्च को रांची में रैली करने वाले हैं.उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 

चारा घोटाले के सजायाफ्ता के तौर रांची के रिम्स अस्पताल में ईलाज करवा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद हीं यह तय करेंगे कि कौन दल कितने सीटों पर बिहार में चुनाल लड़ेगा. राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची में एक रैली को संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि रैली के बाद राहुल गांधी रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिल सकते हैं. 



 

हालांकि इसपर चर्चाओं का दौर जारी है. इसबीच सुशील मोदी ने इसी बहाने ट्वीट कर राहुल गांधी और राजद पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आतंकवाद की चुनौतियों से मुंह मोड़कर जिन लोगों ने कालाधन, बेनामी सम्पत्ति और राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कथित महागठबंधन बनाया है, वे बिहार में अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय नहीं कर पाये हैं. 

मुश्किल यह है कि भ्रष्टाचार पर कैबिनेट के प्रस्ताव की कॉपी फाड़ने वाले राहुल गांधी जब तक जेल में जाकर चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पांव पर नहीं गिरेंगे तब तक सीट साझेदारी पर कोई फैसला ही नहीं होगा.

राहुल गांधी 2 मार्च को करेंगे रैली 

देश को कमजोर सरकार देने की नीयत रखने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे. बता दें राहुल गांधी 2 मार्च को कांग्रेस की रैली में शामिल होने रांची पहुंच रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि 2 मार्च शनिवार का दिन है. इस दिन लालू यादव से मिलने का भी दिन है. ऐसे में उस दिन लालू प्रसाद यादव को जेल मैन्युअल के मुताबिक तीन लोगों से मुलाकात की अनुमति होगी. ऐसे में यह अब सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या राहुल रांची में सजायाफ्ता लालू से मिलने पहुंचेगें? हालांकि इस मुलाकात पर संशय अभी भी बरकरा है.

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी लालू यादव से मिलेंगे या नहीं मिलेंगे ये उनकी व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करता है. उनके इस बयान के साफ है कि अभी तक राहुल गांधी और लालू यादव के मिलने का शेड्यूल तय नहीं हुआ है. 
 

Web Title: Rahul Gandhi will meet Lalu Yadav in ranchi jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे