लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव से एम्स में मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तबीयत में सुधार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 17:15 IST

आरेजी प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इस बीच कई नेता लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार हुआ है लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है

नई दिल्लीः बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की तबीयत में सुधार हुआ है। जानकारी के मुताबिक उन्हे जल्द ही सीसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। दिल्ली एम्स में भर्ती लालू यादव से मिलने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे।

आज दोपहर उन्होंने अस्पताल में मुलाकात कर लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जाना है । उनके साथ केसी वेणुगोपाल भी थे। बता दें कि लालू यादव पिछले दिनों अपने घर में गिर गए थे जिससे उनके कंधे पर चोट आई थी। उन्हे बेहतर इलाज के लिए 6 जुलाई को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 

लालू यादव की तबीयत पहले से बेहतर 

बता दें कि लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पिता की तस्वीर शेयर कर उनके तबीयत के बारे में जानकरी दी थी। मीसा भारती ने कहा कि 'आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबियत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं।

सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है'। उन्होंने ये भी कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस तस्वीर को लालू यादव के समर्थक भी जमकर शेयर कर रहे हैं। 

6 जुलाई को दिल्ली एम्स में कराए गए थे भर्ती

गौरतलब है कि लालू यादव को घर में सीढियों से गिरने के बाद पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इससे पहले उनका इलाज दिल्ली एम्स से ही चल रहा था। 6 जुलाई उन्हे एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया गया था। गिरने की वजह से उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। 

टॅग्स :राहुल गांधीलालू प्रसाद यादवएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी