लाइव न्यूज़ :

'अ-योग्य सांसद’, राहुल गांधी ने संसद सदस्यता छिने जाने के बाद अब बदला अपने ट्विटर अकाउंट का बायो

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2023 14:06 IST

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए वहां Dis'Qualified MP लिख दिया है। राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट का बायो बदला। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- Dis'Qualified MPसूरत कोर्ट से दो साल की सजा के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था।

नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सूरत कोर्ट से आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद संसद सदस्यता गंवा चुके राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंक का बायो भी रविवार सुबह बदल लिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए लिखा, Dis'Qualified MP (अयोग्य घोषित सांसद)। राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था।

केरल की वायनाड सीट से सांसद चुने गए राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में गुरुवार को दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के बाद ये फैसला लिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

वहीं, राहुल गांधी ने बाद में दावा किया कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य इसलिए ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात से डरे हुए थे कि संसद में उनका (राहुल) अगला भाषण भी अडाणी मामले पर होने वाला था। 

सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने 30 दिन के लिए सजा पर रोक लगाते हुए जमानत भी दे दी थी। यह समय उन्हें फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में याचिका दायर करने के लिए दिया गया है।

दूसरी ओर राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर में 'एकदिवसीय सत्याग्रह' कर रही है। दिल्ली के राजघाट पर भी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य कांग्रेसी नेता पहुंचे। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए खड़गे ने कहा, 'भाजपा राहुल को बोलने देना नहीं चाहती। राहुल जी जनता के हक के लिए खड़े हैं और लड़ रहे हैं। कांग्रेस नहीं रूकेगी।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट