लाइव न्यूज़ :

पीड़िता की मां को परिवार की तस्वीर ट्वीट करने पर कोई आपत्ति नहीं, राहुत गांधी ने शेयर की थी फोटो

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 14, 2021 08:42 IST

दिल्ली कैंट के नंगल गांव में 9 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर रेप और हत्या के मामले में राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके साथ वाली एक फोटो शेयर की थी और इसपर पीड़िता की मां को कोई आपत्ति नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के फोटो ट्वीट करने पर पीड़िता की मां को कोई आपत्ति नहीं राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार के साथ वाली एक फोटो ट्वीट की थी हालांकि बाद में इसे ट्वीटर ने हटा दिया था

दिल्ली : इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के नंगल गांव में एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था । इस मामले में राहुल गांधी और अन्य नेता भी पीड़ित के परिवार से मिले थे औऱ राहुल गांधी ने परिवार की फोटो ट्वीट की थी । इस मामले में काफी विवाद हुआ था लेकिन इसपर पीड़ित की मां ने अब कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है । आपको बताते दें कि इस मामले में ट्वीटर ने राहुल गांधी के उनका ये ट्वीट हटा दिया था । तब यह विवाद काफी बढ़ गया था । 

दरअसल इसी महीने नंगल गांव में नाबालिग बच्ची को कुछ लोगों ने रहस्यमय परिस्थिति में  जला डाला था और माता-पिता ने आरोप लगााया था कि उनकी सहमति के बिना ये सब किया गया था । 

क्या ट्वीट किया था राहुल गांधी ने 

4 अगस्त को राहुल गांधी ने नौ साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की, जिसका  कथित तौर पर बलात्कार, हत्या और जबरन अंतिम संस्कार किया गया था।बैठक के बाद राहुल गांधी ने परिवार के साथ वाली एक तस्वीर साझा की और  ट्वीट किया, "माता-पिता के आंसू एक ही बात कह रहे हैं - उनकी बेटी, इस देश की बेटी, न्याय की हकदार है और न्याय के इस मार्ग पर मैं उनके साथ हूं।” तस्वीर में पीड़िता के माता-पिता के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे । बाद में इस  ट्वीट को 6 अगस्त को ट्विटर ने हटा दिया था।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा ट्विटर को नोटिस जारी करने के बाद राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से ट्विटर द्वारा "लॉक" कर दिया गया था, जिसमें पीड़िता के परिवार की तस्वीरें ट्वीट करने के लिए कांग्रेस नेता के हैंडल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था । एनसीपीसीआर ने किशोर न्याय कानून का हवाला देते हुए कहा था । यह नाबालिग पीड़ित की निजता के विरूद्ध है । 

राहुल गांधी-ट्विटर विवाद

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने नौ वर्षीय बलात्कार पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर साझा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खाते को बंद कर दिया । ट्विटर ने अदालत को यह भी बताया कि ट्वीट को हटा दिया गया था ।

मुख्य न्यायाधीश धीरूभाई नारनभाई पटेल की अध्यक्षता वाली पीठ कार्यकर्ता मकरंद सुरेश म्हादलेकर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74,अपराध अधिनियम (POCSO), 2012 और धारा 23 (2) यौन से बच्चों की रोकथाम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी । दोनों प्रावधानों में कहा गया है कि अपराध के शिकार बच्चे की पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा । सुनवाई के दौरान बेंच ने ट्विटर के वकील सज्जन पूवैया से पूछा कि क्या राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट को हटा दिया गया है । 

टॅग्स :दिल्लीरेपहत्याराहुल गांधीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं