लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, यूजर्स ने कहा- यह ट्वीट देखकर मैं 'अंधा' हो गया

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 17, 2018 15:42 IST

Rahul Gandhi wished PM Narendra Modi on his birthday: 17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्मे नरेंद्र मोदी मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने की होड़ लगी है। ट्विटर पर #HappyBdayPMModi, #HappyBirthDayPM, #happyBirthdayNarendraMOdi ट्रेंड कर रहा है। जहां लोग नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस क्रम कांग्रेस अध्यक्ष और पीएम मोदी के चीर प्रतिद्वंदी राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स के तरह-तरह के जवाब आ रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कहा, यह ट्वीट देखने के बाद मैंने अपनी आंखें खो दी हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मोदी जी का स्वास्थ्य जितना बढ़िया रहेगा, तुम्हारे और तुम्हारे पार्टी का स्वास्थ्य उतना ही खराब होगा, बाकी तुम्हारी मर्जी।'

इससे पहले कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई। कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा हम पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकानाएं देते हैं। 

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम के जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और वे देश की सेवा करते रहें। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। जन्मदिन की बहुत बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री जी। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आपको लम्बी और स्वस्थ्य जीवन दें। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि जन्मदिन पर श्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में भारत काफी बढ़ गया है और दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उनका विजन और कार्य जो नए भारत के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ता से काम कर रहा है। मैं उनकी अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं। 

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सम्पूर्ण समर्पण भाव के साथ उत्तम शासन के प्रणेता, मां भारती के सपूत, कर्मयोगी, अपनी ऊर्जा से युवाओं को प्रेरित करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में भारत सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे 

इस्राइल राजदूत माया कादोश ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। उनके नेतृत्व में इज़राइल और इंडिया के बीच संबंध को नए शिखर तक पहुंचेंगे। 

17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्मे नरेंद्र मोदी मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन