लाइव न्यूज़ :

लालू के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, PM से पूछा- अगला टारगेट कौन है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 23:09 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जेल में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समर्थन में उतर आए हैं।

Open in App

नई दिल्ली( 16 मार्च): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जेल में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समर्थन में उतर आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी नेट्वीट करके लालू का समर्थन किया है। लालू ने रिपोर्ट के जरिए केंद्र सरकार पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा है कि सीबीआई द्वारा रेलवे टेंडर मामले में लालू यादव को फंसाने का आरोप लगाया गया है। राहुल ने ट्वीट करेक लिखा है कि बीजेपी सरकार सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को टारगेट करने और उनको परेशान करने के लिए कर रही है।

अब एक न्यूज रिपोर्ट भी इस ओर इशारा कर रही है कि सीबीआई पर लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज करने का दबाव बनाया गया, जबकि सीबीआई की खुद की कानूनी टीम ने ऐसा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने पूछा है कि  पीएम मोदी बताइए इसके बाद आप अगला टारगेट किसको करने जा रहे हैं?

जानें क्या है मामला

दरअसल हाल ही में अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में एक खबर छपी थी , इस खबर के अनुसार सीबीआई पर प्रेशर बनाकर रेलवे में टेंडर के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद को गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की गई है, राहुल ने इसी खबर का हवाला अपने ट्वीट में दिया है। वहीं, इसमें दावा किया गया है कि सीबीआई की लीगल सेल ने रेलवे टेंडर मामले में लालू को क्लीन चिट दे दी थी। 

टॅग्स :राहुल गाँधीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया