लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को मिल रहा है मंदिर दर्शन-पूजन का फल, बीजेपी पर भारी पड़ रहा है कांग्रेस का हिंदू अवतार'!

By विकास कुमार | Updated: December 11, 2018 15:18 IST

विधान सभा चुनाव के नतीजों से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पुरानी छवि को गंगाजल से धो डाला है। जिसमें गायत्री मंत्र और गोत्र का भरपूर समर्थन मिला है। कैलाश मानसरोवर का आशीर्वाद और दक्षिण के मंदिरों का प्रसाद उन्हें राजनीतिक जीवनदान देने में सबसे आगे रहा।

Open in App

देश की राजनीति में 'कांग्रेस मुक्त भारत' का दावा फिलहाल पिटता हुआ दिख रहा है। नरेन्द्र मोदी ने बड़े अरमानों के साथ इस नारे का प्रचार किया था। लेकिन देश की जनता ने ये सन्देश दे दिया है कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के मनमानियों को रोकने के लिए विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। सत्ता में संतुलन का होना जरूरी है। इसी संतुलं को बरकरार रखने के लिए राज्यों कि जनता ने इस बार भाजपा को सबक सिखाया है। 

कांग्रेस की जीत के प्रणेता राहुल गांधी को इसका पूरा क्रेडिट दिया जा रहा है और दिया भी जाना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में संघर्ष किया है उसका असर उनके पार्टी पर तो दिखना ही था। इन संघर्षों में किसानों के मंच पर जाना हो या नौजवानों को समर्थन देना हो। लेकिन एक जगह और है जहां उनके संघर्ष ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है और वो है मंदिर का ताबड़तोड़ दौरा। उनके इस दौरे से भले ही उनकी विपक्षी पार्टी भाजपा भयभीत हो गई लेकिन संघ के कलेजे को इससे ज्यादा ठंडक कभी नहीं मिला। 

कैलाश मानसरोवर से लेकर दक्षिण के उन मंदिरों तक उनके चरण स्पर्श हुए जहां नरेन्द्र मोदी और मोहन भागवत ने भी कभी नहीं सोचा। हिंदूत्व का चोला जो कल तक बीजेपी अकेले ओढ़कर बीजेपी बैठी हुई थी, राहुल गांधी ने उसके दो टुकड़े कर दिए हैं। खैर, भगवान का आशीर्वाद उन्हें भी मिला क्योंकि भगवान अपने भक्तों के साथ भेदभाव नहीं करता है। सत्ता प्राप्ति का ईशारा देखकर राहुल गांधी ने अपने मां के भी दर्शन किए। जी हां उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की। माँ को ऐसे भी भारतीय संस्कृति में भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया जाता है। 

'राहुल गांधी का कौल ब्राह्मण अवतार' 

राहुल गांधी ये समझ गए थे कि संघ और भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस और उनके परिवार की छवि को एंटी-हिन्दू के रूप में प्रस्तुत किया है, उससे उन्हें सत्ता परिवर्तन का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने भारतीय जीवन-दर्शन को केंद्र में रखते हुए सॉफ्ट हिंदूत्व का कार्ड खेला। कुछ राज्यों में फेल होने के बाद आखिरकार उन्हें सफलता मिली और भरपूर मिली। उनकी पार्टी ऐसे भी कई मौकों पर बोलती रही है कि 'हिंदूत्व' भाजपा की बपौती नहीं है। इसलिए राहुल गांधी भी अपना जनेऊ दिखा सकते हैं और अपने गोत्र का खुलेआम प्रदर्शन कर सकते हैं।

राहुल गांधी के अलावा भी कई कांग्रेस नेताओं में हिंदूत्व को लेकर होड़ मची हुई है। जिनमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और सिंधिया भी शामिल हैं।  

इन नतीजों से ये साफ हो गया है कि राहुल गांधी ने अपनी पुरानी छवि को गंगाजल से धो डाला है। जिसमें गायत्री मंत्र और गोत्र का भरपूर समर्थन मिला है। कैलाश मानसरोवर का आशीर्वाद और दक्षिण के मंदिरों का प्रसाद उन्हें राजनीतिक जीवनदान देने में सबसे आगे रहा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसकैलाश मानसरोवर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो