लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी लेते हैं कोकीन, डोप टेस्ट में हो जाएंगे फेलः सुब्रमण्यम स्वामी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 5, 2018 20:38 IST

हरसिमरत बादल ने कहा था कि 70 प्रतिशत पंजाबियों को नशेड़ी कहने वाले नेता पहले अपना डोप टेस्ट कराएं। सुब्रमण्यम स्वामी ने बयान का समर्थन किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 5 मईः भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार को हरसिमरत बादल के बयान का समर्थन करते हुए हुए स्वामी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए बेहद सटीक बात कही है। राहुल गांधी डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे क्योंकि वो कोकीन लेते हैं। इससे पहले हरसिमरत कौर ने कहा था कि 70 प्रतिशत पंजाबियों को नशेड़ी कहने वाले लोगों को पहले अपना डोप टेस्ट करवाना चाहिए।

हरसिमरत बादल ने किस फैसले पर किया था तंज

पंजाब सरकार ने पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट कराने का आदेश जारी किया है। इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री और अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। हरसिमरत कौर ने राज्य सरकार पर इस आदेश के बहाने निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार ने डोप टेस्ट कराने का जो आदेश जारी किया है, उसका पालन सबसे पहले उन नेताओं को करना चाहिए जिन्होंने पंजाब के 70 फीसदी लोगों को 'नशेड़ी' कहा था।

यह भी पढ़ेंः- RJD Foundation Day: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट, बोले- छोटे भाई को बहुत आगे बढ़ना है

स्वामी के एक दिन में दो विवादित बयान

राहुल गांधी को कोकीन का लती कहने से पहले स्वामी ने शशि थरूर पर विवादित बयान दिया था। एएनआई से बात करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने शशि थरूर पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, वो अब विदेशों में जाकर अपनी अलग-अलग गर्लफ्रेंड्स से नहीं मिल सकेंगे। लेकिन शशि थरूर कोई तिहाड़ जेल में नहीं हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के साथ बैठ सकते हैं, आखिर वो भी 'बेल वाले' हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीराहुल गाँधीपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष