लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी, "मुझे गले लगाने आया था"

By शिवेंद्र राय | Updated: January 17, 2023 14:11 IST

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर जिले के टांडा में राहुल गांधी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। टांडा में एक व्यक्ति अचानक राहुल गांधी के सामने आ गया और उन्हें गले लगाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में हैराहुल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आयाराहुल गांधी ने किया सुरक्षा में चूक से इनकार

होशियारपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। यहां होशियारपुर जिले के टांडा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। अब इस मुद्दे पर राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल ने कहा, "मैंने देखा कि एक व्यक्ति मुझे गले लगाने के लिए आया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप लोग इसे सुरक्षा में चूक क्यों कह रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा उत्साह से भरी हुई है इसलिए ऐसा हुआ। सुरक्षा के लोगों ने उस व्यक्ति की जांच की और पाया कि वह बस उत्साहित था। 

दरअसल ये पूरा मामला तब हुआ जब पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा में एक व्यक्ति अचानक राहुल गांधी के सामने आ गया और उन्हें गले लगाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाबलों ने तुरंत उस व्यक्ति को राहुल गांधी से दूर कर दिया लेकिन घटना का वीडियो वायरल होते ही इसे कांग्रेस नेता की सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जाने लगा।

बता दें कि पंजाब में राहुल गांधी को तीन स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई है लेकिन होशियारपुर जिले के टांडा में यात्रा के दौरान दो बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई जब किसी संदिग्ध व्यक्ति ने राहुल के करीब पहुंचने की कोशिश की। काग्रेस के नेता पहले भी राहुल की सुरक्षा के लिए चिंता जता चुके हैं और इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी चिट्ठी लिख चुके हैं।

हालांकि पंजाब में हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने सारा ठीकरा राहुल गांधी पर ही फोड़ा है। यात्रा के सिक्योरिटी इंचार्ज IG जीएस ढिल्लो ने कहा है कि राहुल गांधी ने खुद गले लगाने की कोशिश करने वाले लड़के को अपने पास बुलाया था। बता दें कि राहुल गांधी पंजाब में अपनी यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद अनंतनाग के रास्ते यात्रा श्रीनगर में प्रवेश करेगी। कश्मीर में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां चाहती हैं कि श्रीनगर और अनंनतनाग जैसी संवेदनशील जगहों पर राहुल के साथ ज्यादा लोग यात्रा न करें।  

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रापंजाबभगवंत मानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी