नागालैंड की घटना को राहुल गांधी ने बताया हृदय विदारक, पूछा- क्या कर रहा है गृह मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2021 02:36 PM2021-12-05T14:36:37+5:302021-12-05T14:41:31+5:30

इस घटना पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह दिल दुखाने वाला है। भारत सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय आखिरकार कर क्या रहा है जब आम नागरिक, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं।’’

Rahul Gandhi Slams Home ministry over Nagaland incidents | नागालैंड की घटना को राहुल गांधी ने बताया हृदय विदारक, पूछा- क्या कर रहा है गृह मंत्रालय

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

Highlightsउग्रवाद के खिलाफ एक अभियान में कम से कम 11 आम लोगों की हुई मौतसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया आदेश, एक जवान की भी हुई है मौत

नई दिल्ली: नागालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में आम लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इस घटना को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने कहा, जब आम लोग और सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं तो सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए कि गृह मंत्रालय आखिर क्या कर रहा है?

इस घटना पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह दिल दुखाने वाला है। भारत सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय आखिरकार कर क्या रहा है जब आम नागरिक, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं।’’

दरअसल, नागालैंड के मोन जिले में उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के द्वारा लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हुई है। नागालैंड में पुलिस ने कहा कि राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या यह गलत पहचान का मामला है।

वहीं सेना ने इस मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का रविवार को आदेश दिया और इस घटना को ‘‘अत्यंत खेदजनक’’ बताया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार की सीमा से लगने वाले मोन जिले में उग्रवादियों की संभावित गतिविधियों की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। सेना ने कहा कि कई सुरक्षाकर्मी अभियान में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक जवान की मौत हो गई है।

Web Title: Rahul Gandhi Slams Home ministry over Nagaland incidents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे