लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मसूद अजहर पर चीन के अड़ंगे के बाद कहा- 'कमजोर मोदी शी जिनपिंग से डरते हैं'

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 10:37 IST

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इससे 'विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति' उजागर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम मोदी की चीन के साथ कूटनीति पर उठाये सवालपीएम मोदी के जिनपिंक के साथ झूला झूलने और चीन यात्रा पर भी राहुल का तंजमसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के मसले पर चीन ने दिया है भारत को झटका

संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर चीन के अड़ंगे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि कमजोर मोदी शी जिनपिंग से डरे हुए हैं। चीन जब भी भारत के खिलाफ कुछ करता है उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता। राहुल ने पीएम मोदी की चीन के साथ कूटनीति पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'पीएम गुजरात में जिनपिंग के साथ झूला झूलते हैं, दिल्ली में गले लगाते हैं और चीन में उनके आगे झुकते हैं।'

राहुल ने पीएम मोदी पर ये तंज मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिशों पर लगे झटके के बाद कसा है। पुलवामा सहित भारत में कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को वैश्विक आंतकी घोषित करने के लिए यूएन में फ्रांस और अमेरिका की ओर से प्रस्ताव लाया गया था पर चीन ने बुधवार को इसे पर वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए निरस्त कर दिया। 

राहुल से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इससे 'विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति' उजागर हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'आज फिर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को चीन-पाकिस्तान गठजोड़ ने आघात पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक दुखद दिन है। 56 इंच वाली गले लगने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) और झूला-झुलाने के खेल के बाद भी चीन-पाकिस्तान का जोड़ भारत को ‘लाल-आंख’ दिखा रहा है। एक बार फिर एक विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई।' 

गौरतलब है कि चीन के अड़ंगा लगाने से अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का मामला एक बार फिर कम से कम 6 महीने के लिए ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन यह 'तकनीकी रोक' छह महीने के लिए वैध है और इसे आगे तीन महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

टॅग्स :राहुल गांधीमसूद अजहरनरेंद्र मोदीचीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत