लाइव न्यूज़ :

किसानों के कर्जमाफी पर बोले राहुल गांधी, "एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, मोदीजी को सोने नहीं देंगे"

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2018 12:57 IST

राफेल विवाद पर राहुल गांधी ने कहा, अभी तो एक टाइपो एरर निकला है, अभी कई निकलना बाकी है...आप बस देखते रहिए कि आगे-आगे कितान टाइपो एरर निकलता है। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए कहा कि हमने राजस्थनाथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों से कर्जा माफ करने की बात कही थी और हमने दो राज्यों ( मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) हमारे मुख्यमंत्री बनते ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया। यानी हमने 10 प्रतिशत काम करके दिखा दिया है। 

राहुल गांधी ने कहा, हमें छह घंटे नहीं लगे दो राज्यों में किसानों के कर्ज माफ कर दिए, तीसरे राज्य में भी करने वाले हैं। "

राहुल गांधी ने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तब तक चैन से नहीं सोने देंगे, जब तक वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते। अपने किए वादे से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, मोदीजी को सोने नहीं देंगे। सभी विपक्षी दल एकजुट होकर यह मांग करेंगे। अब तक प्रधानमंत्री ने किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है..."

राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी का हिन्दुस्तान अमीरों का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये 15 उद्योगपतियों को बांट दिए लेकिन उनसे किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है।''

राफेल विवाद पर राहुल गांधी ने कहा, अभी तो एक टाइपो एरर निकला है, अभी कई निकलना बाकी है...आप बस देखते रहिए कि आगे-आगे कितान टाइपो एरर निकलत है। राहुल गांधी ने कहा, हमारी चुनावी जीत किसानों, मजदूरों, युवाओं, गरीबों की जीत है।

1984 के सिख दंगों में सज्जन कुमार को सजा मिलने के सवाल को राहुल गांधी ने टाल दिया। राहुल ने कहा, दंगे के उपर मेरा विजन बहुत किल्यर है। मैं इसपर स्टडी करके बाद मे बोलूंगा। आपको मैंने पहले ही बता दिया था कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस राफेल डील और किसानों की कर्जमाफी को लेकर है।  

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस