लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने वायनाड से बोला हमला, 'पीएम मोदी जवाब दें, उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था क्यों बर्बाद की'

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2019 13:36 IST

वायनाड में इन दिनों मौजूद राहुल गांधी ने कहा, 'भारत की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी जिसे नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने बर्बाद किया है। उन्हे जवाब देना चाहिए कि ऐसा उन्होंने क्यों किया।'

Open in App
ठळक मुद्देअपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमलादेश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल ने पीएम मोदी और बीजेपी को घेरा

केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड दौरे पर गये कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने देश में अर्थव्यवस्था के हालात को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी जिसे नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी पत्रकारों से बात करते हुए ये बात कही।

राहुल ने कहा, 'भारत की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी जिसे नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने बर्बाद किया है। उन्हे जवाब देना चाहिए कि ऐसा उन्होंने क्यों किया। उन्होंने देश में इतने बड़े स्तर पर बेरोजगारी क्यों पैदा की। यह वह बात है जिसकी चर्चा नरेंद्र मोदी को करनी चाहिए।' 

इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पांच युवकों से मिलने पहुंचे। ये युवक पड़ोसी कर्नाटक राज्य में बाघ अभयारण्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं। 

युवकों के साथ एकजुटता दिखाते हुए गांधी ने उनसे बात की और उम्मीद जतायी कि यह मुद्दा जल्द ही हल हो जाएगा। उन्होंने युवाओं को कानूनी सहायता मुहैया कराने का भी वादा किया। यहां फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे गांधी ने कहा कि युवा उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वायनाड की दिक्कत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने उनके 'त्याग' के लिए आभार जताया। 

राहुल ने कहा कहा, 'वे यहां हमारे लोगों की परेशानियां बता रहे हैं। जहां तक रात को यात्रा करने पर प्रतिबंध जारी करने का मामला है तो सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं। इस पर कोई राजनीतिक मतभेद नहीं है।' 

बांदीपुर बाघ अभयारण्य में वन्य जनजीवन को बाधित न करने के लिए केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। गांधी ने हाल ही में नयी दिल्ली में केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से मुलाकात की और यातायात पर प्रतिबंध के कारण वायनाड के लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायनाड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं