लाइव न्यूज़ :

'रेप की राजधानी' भारत, बेटियों और बहनों की सुरक्षा पर दुनिया पूछ रही सवाल: राहुल गांधी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 15:02 IST

इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी बलात्कार मामले में आरोपी बीजेपी विधायक को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान उन्होंने उन्नाव रेप केस मामले में मोदी सरकार को घेरा। गांधी ने कहा कि बीजेपी का एक विधायक एक महिला के साथ बलात्कार में शामिल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं कहते।

देश में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भारत को दुनिया की बलात्कार राजधानी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विदेशी राष्ट्र सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों की देखभाल क्यों नहीं कर पा रहा है?। शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में पहुंचे राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने उन्नाव रेप केस मामले में मोदी सरकार को घेरा। गांधी ने कहा कि बीजेपी का एक विधायक एक महिला के साथ बलात्कार में शामिल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं कहते। मालूम हो कि उन्नाव में एक रेप मामले में बीजेपी में रहे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के इस कार्यकाल के दौरान ​​हमारी संस्थागत संरचनाओं के टूटने की वजह से ही लोग अब कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि इस देश को चलाने वाला आदमी ही अब हिंसा की ताकत पर सत्ता चलाने में विश्वास करता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। यही नहीं इस सरकार के दौरान आदिवासियों के खिलाफ अपराध के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा आपको बता दें कि राहुल गांधी ने आर्म्ड फॉर्सेज फ्लैग डे पर सैनिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आर्म्ड फॉर्सेज फ्लैग डे केरला में छात्रों के साथ मनाई । 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीगैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील