लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः सरकार बनी तो 3 लाख रुपये तक के कृषि लोन माफ करेंगे, किसानों को मुफ्त बिजली, बोले राहुल गांधी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2022 16:09 IST

गुजरात विधानसभा चुनावः गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है?

Open in App
ठळक मुद्दे मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हम 3000 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलेंगे।लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे।

अहमदाबादः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी और गुजरात सरकार पर हमला किया। राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के सत्ता में आने पर तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। किसानों को मुफ्त बिजली दिया जाएगा और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि हम उपभोक्ताओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। बीजेपी एक तरफ उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाती है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम करती है जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी... अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों को कर्ज माफ कर देंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम 3000 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। बीजेपी सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर दिए थे. दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये की सब्सिडी। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहा है, वह 500 रुपये में दिया जाएगा।

यहां सत्ता में आने के बाद, कांग्रेस COVID19 महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोगकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब