आरएसएस में एक भी महिला नहीं क्योंकि ये महिलाओं को दबाते है- बोले राहुल गांधी, कहा- 4-5 लोग है इस देश के 'महाराजा'- ये जो कहते है पीएम मोदी वही सुनते है

By भाषा | Published: December 15, 2022 07:30 AM2022-12-15T07:30:38+5:302022-12-15T07:48:37+5:30

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘चार-पांच ऐसे लोग हैं जिनको आज आप हिंदुस्तान के महाराजा कह सकते हैं... राजा कह सकते हैं.. पूरी की पूरी सरकार.. पूरा मीडिया.. सारे नौकरशाह.. इन्हीं के इशारे पर काम करते हैं.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी इन्हीं के इशारे से काम करते हैं।’’

Rahul Gandhi said There is not single woman RSS because it suppresses women pm modi listen 4to5 indian maharaja | आरएसएस में एक भी महिला नहीं क्योंकि ये महिलाओं को दबाते है- बोले राहुल गांधी, कहा- 4-5 लोग है इस देश के 'महाराजा'- ये जो कहते है पीएम मोदी वही सुनते है

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsराजस्थान के दौसा जिले में राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस में एक भी महिला नहीं है कयोंकि ये महिलाओं को दबाते है। यही नहीं इन्होंने पीएम मोदी पर आरोप भी लगाया कि ये केवल 4-5 देश के 'महाराजा' लोगों की बात सुनते है।

जयपुर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस में एक भी महिला नहीं है क्योंकि वे महिलाओं को दबाते हैं और उन्हें वे अपने संगठन में नहीं आने देते हैं। गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी योजनाएं डर फैलाने वाली योजनाएं हैं। 

उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इसी डर एवं नफरत के खिलाफ खड़ा होना है। 

आरएसएस में महिला नहीं होने पर क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दौसा जिले के लालसोट के बगड़ी गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इनके संगठन में आपको एक महिला नहीं मिलेगी.. आरएसएस में एक महिला नहीं मिलेगी आपको.. यह महिलाओं को दबाते हैं .. अपने संगठन में एक महिला को नहीं आने देते.. इनके जो प्रचारक होते हैं.. एक महिला नहीं मिलेगी आपको।’’ 

भाजपा और आरएसएस 'मां सीता' का करते है अपमान- राहुल गांधी

गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर संस्कृति बदलने और 'जय सियाराम' के बजाय 'जय श्री राम' कहकर 'मां सीता' का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जो संस्कृति है जयसियाराम की, उसको भी ये बदलने की कोशिश कर रहे हैं और सीता मां का अपमान करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरएसएस भाजपा वालों से पूछना चाहता हूं आप जय श्रीराम बोलते हो मगर आप जय सियाराम क्यों नहीं बोलते... आपने सीता मां को इस नारे से क्यों निकाल दिया है... आप सीता मां का अपमान क्यों करते हो.. आप हिन्दुस्तान की नारी का अपमान क्यों करते हो।’’ 

भाजपा और आरएसएस की योजनाएं लोगों में फैलाती है डर- कांग्रेस नेता

इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा की डर फैलाने की योजनाएं हैं। नोटबंदी का लक्ष्य हिन्दुस्तान की जनता के दिल में डर फैलाने था। गलत जीएसटी छोटे व्यापारियों को डराने की योजना है।’’ 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘आज जो बेरोजगारी है उससे डर बढ़ता जा रहा है और इस डर का फायदा सिर्फ भाजपा और आरएसएस को होता है क्योंकि वे इस डर को नफरत में बदलते हैं। उनका समूचा संगठन यही काम करता है... वे देश को बांटने का काम करते हैं.. नफरत फैलाने का काम करते हैं और डर फैलाने का काम करते हैं। और इसलिये भारत जोड़ो यात्रा का सबसे जरूरी लक्ष्य देश में जो डर और नफरत फैलाई जा रही है उनके खिलाफ खड़ा होना है।’’ 

भारत का आधा धन है 100 लोगों के पास, इन्ही के लिए चलाया जा रहा है हिन्दुस्तान- राहुल गांधी

मामले में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हिंदुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास इतना धन है जितना हिन्दुस्तान के 55 करोड़ लोगों के हाथों में है... हिन्दुस्तान का आधा धन सिर्फ 100 लोगों के पास है और इन्हीं 100 लोगों के लिये हिन्दुस्तान चलाया जा रहा है।’’ 

राहुल गांधी बोले- 4-5 लोग है इस देश के महाराजा, जो ये कहते है पीएम मोदी वही करते है

इस पर बोलते हुए गांधी ने आगे कहा, ‘‘चार-पांच ऐसे लोग हैं जिनको आज आप हिंदुस्तान के महाराजा कह सकते हैं... राजा कह सकते हैं.. पूरी की पूरी सरकार.. पूरा मीडिया.. सारे नौकरशाह.. इन्हीं के इशारे पर काम करते हैं.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी इन्हीं के इशारे से काम करते हैं।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ वे जो कहते हैं, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वो करते हैं।’’ राहुल गांधी ने नोटबंदी को देश के छोटे व्यापारियों, मध्यम श्रेणी का व्यवसाय चलाने वालों को यह दुकानदारों को खत्म करने का हथियार बताया। 
 

Web Title: Rahul Gandhi said There is not single woman RSS because it suppresses women pm modi listen 4to5 indian maharaja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे