लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा-राफेल में चौकीदार ने की 30 हजार करोड़ की चोरी, जानें प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Updated: May 4, 2019 14:37 IST

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के चेहरे से ही दिख रहा है कि वो चुनाव हार गए हैं। राहुल गांधी ने कहा,  चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआधे चुनाव के बाद साफ हो गया है कि बीजेपी हार रही है, मोदी जी हार रहे हैं।पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार हर साल का वादा लेकिन अब बेरोजगारी सबसे ज्यादा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के चेहरे से ही दिख रहा है कि वो चुनाव हार गए हैं। राहुल गांधी ने कहा,  चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं। इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। 

राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेस की 10 बड़ी बातें-

    - हमारे मैनिफेस्टो में देश के मिडिल क्लास जो हमारी अर्थव्यवस्था के रीढ़ की हड्डी है, के लिए बहुत कुछ है।

    - आधे चुनाव के बाद साफ हो गया है कि बीजेपी हार रही है, मोदी जी हार रहे हैं।

    - नरेंद्र जी रोजगार के बारे में एक शब्द नहीं कह रहे हैं। आज कही भी चौकीदार बोल दीजिए, लोग बोलेंगे चोर है। 

    - नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि हिन्दुस्तान की सेना उनकी निजी संपत्ति है। आर्मी हिन्दुस्तान की है, किसी व्यक्ति की नहीं है। 

    -पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार हर साल का वादा लेकिन अब बेरोजगारी सबसे ज्यादा है।

    - मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी क्योंकि मेरी गलती थी। इस केस पर सुनवाई चल रही है और मैंने टिप्पणी कर दी इसलिए मैंने माफी मांगी।

    -पीएम मोदी बता दें कि युवाओं, किसानों के लिए उन्होंने अब तक क्या किया है। बीजेपी के पास क्या योजना है।

    -कांग्रेस का 'न्याय स्कीम' बीजेपी की नोटबंदी का जवाब है।

    -मसूद अजहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। लेकिन उसे पाकिस्तान किसने भेजा। आतंकवाद के सामने कौन झुक गया था और उसे छोड़ा था। यह काम कांग्रेस का नहीं बीजेपी का है।

    -चुनाव आयोग विपक्ष के साथ भेदभाव कर रहा है। मोदी के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा है।

    -यह साफ है कि राफेल मामले में चौकीदार ने चोरी की है और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए हैं। 

    टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराफेल सौदा
    Open in App

    संबंधित खबरें

    कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

    भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

    कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

    ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

    ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

    भारत अधिक खबरें

    भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

    भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

    भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

    भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

    भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत