लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा को आतंकी बताने वाली टिप्पणी पर राहुल ने कहा- नहीं मांगूंगा माफी, अपने बयान पर हूं कायम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 14:45 IST

प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'आतंकवादी' प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है। 

Open in App

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दिए गए अपने बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कायम हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह माफी नहीं मांगने वाले हैं। बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 'आतंकवादी' बताने के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मांग पर प्रतिक्रिया दी। तुम चाहे जो करो, मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

इससे पहले लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की थी। प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'आतंकवादी' प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।  राहुल गांधी ने दावा किया था कि यह बीजेपी और आरएसएस की 'आत्मा' है जिसे वे छिपा नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के लोग महात्मा गांधी की कितनी भी पूजा कर लें, लेकिन उनकी आत्मा यही है। 

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष