लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह जम्मू से कश्मीर तक यात्रा क्यों नहीं करते?', श्रीनगर में राहुल गांधी ने उठाया कश्मीर में सुरक्षा और टारगेट किलिंग का मुद्दा

By शिवेंद्र राय | Updated: January 29, 2023 19:52 IST

राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देश के संस्थागत ढांचे पर हमला कर रही हैं और देश की तमाम संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर हमारा स्टैंड बहुत स्पष्ट है और सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कीकेंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोलाकहा- हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं

श्रीनगर: भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला और कहा, "जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं। अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो बीजेपी लाल चौक से जम्मू तक यात्रा क्यों नहीं करती। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू से कश्मीर तक यात्रा क्यों नहीं करते? मुझे नहीं लगता यहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक है।"

राहुल ने आगे कहा, "भारत जोड़ो यात्रा तो छोटा कदम है। मेरे दिमाग में इससे बड़ी चीज़ें हैं जिसके बारे में सोचेंगे। अभी चार हजार किलोमीटर चले हैं। यात्रा से हम काफी कुछ सीखे हैं। आगे के प्लान के बारे में अभी तुरंत कुछ कहना मुश्किल होगा।"

राहुल ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर चीनी खतरे के मामले पर केंद्र सरकार पर जमकर घेरा। राहुल गांधी ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है। मुझसे असम और लद्दाख के लोग मिले जिन्होंने इस पर चर्चा की। एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र को चीन ने हड़प लिया है।"

 राहुल गांधी ने आगे कहा, "सरकार पूरी तरह से इससे इंकार कर रही है। यह खतरनाक है और यह चीन को और अधिक आक्रामक चीजें करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास देगा। हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देश के संस्थागत ढांचे पर हमला कर रही हैं और देश की तमाम संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर हमारा स्टैंड बहुत स्पष्ट है और सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।  मैं बहुत स्पष्ट हूं कि पहले राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली होनी चाहिए।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राअमित शाहजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया