लाइव न्यूज़ :

राफेल अवमानना मामला: राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2019 11:02 IST

राहुल गांधी ने दरअसल राफेल मामले के एक फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि 'सुप्रीम कोर्ट भी अब मान गया है कि चौकीदार चोर' है। इसी बयान पर विवाद शुरू हुई था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगीइससे पहले राहुल गांधी के अपने बयान पर खेद जताने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी नाराजगीरायबरेली में राहुल ने कहा था- अब सुप्रीम कोर्ट भी मान गया है कि चौकीदार चोर है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश करने के मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है। राहुल ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अवमानना मामले पर तीन पन्नों का हलफनामा दायर करते हुए कहा कि वे बिना कोई शर्त सुप्रीम कोर्ट से मांफी मांगते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना का यह मामला बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर किया गया था। 

राहुल गांधी ने दरअसल राफेल मामले के एक फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि 'सुप्रीम कोर्ट भी अब मान गया है कि चौकीदार चोर' है। राहुल ने यह बयान रायबरेली में दिया था। इसी बयान को लेकर मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट गई थीं और आरोप लगाया था कि कोर्ट की बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राहुल को लगाई थी फटकार

इससे पहले इस मामले में पिछले महीने सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्होंने कथित अपमानजनक टिप्पणी 'चौकीदार चोर है' को गलत तरीके से शीर्ष अदालत के हवाले से बताने के लिये सीधे तौर पर अपनी गलती स्वीकार नही की। दरअसल, राहुल की सुप्रीम कोर्ट के हवाले से 'चौकीदार चोर' की टिप्पणी उस फैसले के बाद आई थी जिसमें अदालत ने लीक हुए दस्तावेज पर भी विचार की बात कही थी।

राहुल इस मामले की पहली सुनवाई में अपने बयान पर खेद जताया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने गांधी के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से जानना चाहा कि हलफनामे में कोष्ठक में इस्तेमाल शब्द ‘खेद’ का क्या अर्थ है। इसपर सिंघवी ने कहा, 'खेद शब्द माफी के जैसा ही है। मैंने शब्दकोश में देखा है।'

इसके बाद सिंघवी ने बेहतर हलफनामा दायर करने के लिये और समय मांगते हुए कहा कि वह बेहतर हलफनामा देंगे जिसमें वह संकेत देंगे कि गांधी शीर्ष अदालत से गंभीरता से माफी मांग रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?