लाइव न्यूज़ :

हवा से बनेगा पानी....प्रधानमंत्री मोदी के आइडिया पर राहुल गांधी का तंज, 'असल खतरा ये है कि हमारे पीएम समझते नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2020 13:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उन पर तंज कसा है। पीएम मोदी इसमें विंड एनर्जी के इस्तेमाल पर बात करते दिख रहे हैं। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि असली खतरा ये है कि हमारे पीएम समझते नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने कसा तंजविंड एनर्जी के इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेनरिक एंडरसन से बातचीत के अंश को राहुल गांधी ने किया शेयर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने पीएम मोदी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'असली खतरा ये है कि हमारे पीएम समझते नहीं। ये भी सच्चाई है कि उनके चारों ओर कोई नहीं जिसमें उनसे कुछ बोलने की हिम्मत हो।'

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है वह मंगलवार का है। इसमें नरेंद्र मोदी डेनमार्क की कंपनी वेस्तास के सीईओ और प्रेसिडेंट हेनरिक एंडरसन से बात कर रहे हैं। इसमें वे विंड एनर्जी को लेकर बात कर रहे हैं।

इसमें मोदी कह रहे हैं कि 'विंड एनर्जी टरबाइन के जरिए जहां नमी ज्‍यादा है, वो हवा में से पानी सोख करके अगर साफ पेयजल बना सकें तो इससे कई गावों को पानी मिल सकता है। साथ ही पीएम मोदी ये भी पूछते हैं कि टरबाइन के जरिए हवा से ऑक्सिजन को भी अलग कर सकते हैं। पीएम ने कहा कि इसमें कुछ चुनौतियां हैं लेकिन इस दिशा में क्या कदम आगे बढ़ाया जा सकता है। 

जवाब में हेनरिक एंडरसन मुस्कुराते हैं और मोदी के इस विषय पर उत्साह को लेकर काफी खुशी भी जताते हैं। साथ ही एंडरसन डेनमार्क आकर इंजिनियर्स को समझाने का न्‍योता भी पीएम मोदी को देते हैं। वे कहते हैं कि पीएम भारत और डेनमार्क के लिए आइडिया जेनरेटर बन सकते हैं।

राहुल ने इसी विडियो को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। इस ट्वीट के बाद बीजेपी भी राहुल को जवाब देने में जुट गई है। राहुल के ट्वीट के बाद स्‍मृति ईरानी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल को लेकर सवाल उठाए। 

बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी इस संबंध में रिसर्च से जुड़ी खबरें ट्वीट करते हुए कहा कि वक्‍त मिलने पर राहुल गांधी को इसे पढ़ना चाहिए। वहीं अमित मालवीय ने भी कुछ ट्वीट शेयर कर राहुल को जवाब दिया।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है