लाइव न्यूज़ :

एकलव्य ने गुरु के लिए काटा था अंगुठा, पीएम मोदी ने अपने गुरु आडवाणी को किया साइड लाइन: राहुल गांधी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 13, 2018 03:09 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अपमान का आरोप लगाया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि एकलव्य ने अपने गुरु के लिए अपना अंगुठा काट दिया था लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने अपने गुरु लाल कृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह और अपने ही परिवार को साइड लाइन कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इस तरह से भारत की सभ्यता को बचा रहे हैं। 

राहुल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के बीच रिश्तों में आए बदलाव को बताया गया है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी पहले आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे और उनका सम्मान करते थे लेकिन आज वह उनका अभिवादन स्वीकार तक नहीं करते।इससे पहले मुंबई में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, 'बीजेपी को हमने कर्नाटक में हराया, गुजरात में वे मुश्किल से जीत पाए। बीजेपी इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी तरह साफ हो जाएगी। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिलकर हरा देंगी'।

वहीं उनहोंने बिना नाम लिए कहा कि उनके (बीजेपी) एक नेता ने आ कर कहा कि देश को कांग्रेस ही चला सकती है तभी वहां मौजूद किसी ने आवाज दी "आडवाणी", इसके बाद राहुल ने कहा नहीं मैं अलग-अलग समारोह में जाता हूं वहां आडवाणी जी की रक्षा करता हूं। 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीएल के अडवाणीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील