लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा-मोदी सरकार पूर्व की गलतियों से सबक लेकर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी करे

By शीलेष शर्मा | Updated: June 22, 2021 16:03 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के कोविड प्रबंधन को लेकर मंगलवार को पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभी से पूरी तैयारी की जाए तथा युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जाए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंसू उन परिवारों के आंसू नहीं पोंछ सकते।दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनों को खोया है।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी पर श्वेत पत्र ज़ारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को आगाह किया कि जो गलतियां सरकार ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कीं उनसे सबक लेते हुये तीसरी लहर के लिये सरकार देश को तैयार करे।

ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव के कारण लोगों को मरने से बचाया जा सके। मोदी सरकार के कोरोना कुप्रबंधन को लेकर तीखा हमला बोलते हुये राहुल ने आरोप लगाया कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन, दवाओं की समुचित व्यवस्था होती तो 90 फ़ीसदी लोगों को मरने से बचाया जा सकता था। पार्टी द्वारा तैयार किये गये श्वेत पत्र में सरकार के कुप्रबंधन, जरूरी उपाय और पूर्व की गलतियों को ठीक करने का ब्यौरा है।

मोदी सरकार को खुले मन से कोरोना की जंग लड़नी चाहिए

राहुल ने सरकार के मुफ्त टीकाकरण करने के फैसले का समर्थन करते हुये कहा कि मनमोहन सिंह ने सरकार को जो सुझाव दिये उसका मज़ाक उड़ाया गया लेकिन बाद में सरकार ने वही किया जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था। राहुल की सलाह थी कि मोदी सरकार को खुले मन से कोरोना की जंग लड़नी चाहिए, यह कोई राजनीतिक जंग नहीं है।

श्वेत पत्र में चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया है, जिनका उल्लेख राहुल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान किया, कोरोना से निपटने का एकमात्र विकल्प है टीकाकरण, यही कोरोना को हरा सकता है। राहुल ने साफ़ किया कि युद्ध स्तर पर टीकाकरण हो, लोगों को जागरूप किया जाये कि वह वैक्सीन लें।

दूसरा बिंदु था पुरानी गलतियों को रेखांकित कर उनको सुधारा जाए ताकि फिर तीसरी लहर में बेड, ऑक्सीजन, दवाओं की किल्लत का सामना न करना पड़े। राहुल ने आर्थिक मदद को लेकर कहा कि कोरोना केवल जैवीय समस्या नहीं है इसका आर्थिक और सामाजिक पहलु भी है अतः गरीबों ,उद्द्योगों आदि को आर्थिक मदद दी जाए। 

देश के लोग और सरकार मिल कर कोरोना से लड़ सकें

कोरोना की तीसरी लहर की भयावह तस्वीर पेश करते हुए राहुल ने सुझाव दिया कि सरकार को विपक्ष ,डॉक्टर और वैज्ञानिकों की बात सुननी चाहिये जो सरकार को महामारी से लड़ने में मददगार साबित होगी साथ ही सरकार को शक्तियों का  विकेन्द्रीयकरण करना होगा जिससे राज्य,देश के लोग और सरकार मिल कर कोरोना से लड़ सकें। 

कांग्रेस ने यह सुझाव भी दिया कि कोविड से मौतों के मामलों में संबंधित परिवारों को आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए। उसने सरकार से आग्रह किया कि गरीबों, छोटे एवं मध्यम कारोबारों की मदद के लिए न्यूनतम आय सहायता योजना लागू करने समेत राहत के दूसरे कदम उठाए जाएं, मनरेगा के लिए बजट का आवंटन बढ़ाया जाए तथा शहरी क्षेत्रों के गरीबों की भी मदद की जाए।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह