लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर रवाना, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ करेंगे बैठक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 6, 2023 08:14 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बीते मंगलवार को लगभग एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर रवाना हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी लगभग एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर हुए रवानाराहुल गांधी वहां पर यूरोपीय संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ कई बैठकें करेंगेराहुल गांधी की स्वदेश वापसी जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद हो सकती है

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बीते मंगलवार को लगभग एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर रवाना हो गये हैं। इस दौरे में राहुल गांधी वहां पर यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

खबरों के अनुसार राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और फिर हेग में भी इसी तरह की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी 8 सितंबर को पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

इस दौरान 9 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी हिस्सा लेने वाले हैं। इसके बाद वह नॉर्वे का दौरा करेंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सूचना के अनुसार राहुल गांधी की स्वदेश वापसी जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद यानी 11 सितंबर तक हो सकती है।

मालूम हो कि भारत 9-10 सितंबर को दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। भारत जी20समूह का मौजूदा अध्यक्ष है और इस नाते वह जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जिसमें 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसEuropean Unionफ़्रांसजी20भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप