लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी ‘अनपढ़ बच्चे’ हैं, उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है", हिमंत बिस्वा सरमा ने वंशवाद की टिप्पणी पर किया तीखा प्रहार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 18, 2023 16:59 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें एक ‘अनपढ़ बच्चा’ करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की वंशवाद वाली टिप्पणी पर कहा कि उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं हैमुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गाधी एक ‘अनपढ़ बच्चे’ हैं, उनकी सियासी जानकारी कमजोर हैसीएम सरमा ने कहा कि अमित शाह के बेटे भाजपा में नहीं है लेकिन राहुल का पूरा परिवार राजनीति में है

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें एक ‘अनपढ़ बच्चा’ करार दिया है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गाधी एक ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है।

दरअसल राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनावी राज्य मिजोरम में संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पद का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अमित शाह का बेटा क्या करता है? वास्तव में वह क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चला रहा है।"

उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं को यह देखना चाहिए और खुद से सवाल करना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं? उनके कई बच्चे वंशवाद से आए हैं। गृहमंत्री के बेटे जयशाह बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा से सदस्य हैं।"

राहुल गांधी के इन आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘अमित शाह का बेटा कैसे सामने आया? वह तो भारतीय जनता पार्टी में भी नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी का पूरा परिवार राजनीति में है। राहुल को लगता है कि बीसीसीआई भाजपा की एक शाखा है। मुझसे उनके बारे में ज्यादा मत पूछिए, वह एक ‘अनपढ बच्चे’ हैं।’’

इसके साथ ही सीएम सरमा ने कहा, ‘‘क्या राजनाथ सिंह के बेटे की तुलना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से की जा सकती है? क्या पंकज सिंह भाजपा को नियंत्रित करते हैं?’’

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को नए लोगों को मौका देना चाहिए फिर वंशवाद की राजनीति पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल को राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है और यह अहसास नहीं है कि वह वंशवाद की राजनीति के मूल में है। एक परिवार से हर कोई राजनीति में रहा है। वहां मां, पिता, परदादा, बहन और भाई ने पार्टी को नियंत्रित किया है भला वह भाजपा से कैसे उसकी तुलना कर सकते हैं?’’ (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीBJPकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष