लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी हैं ''बेशर्म झूठा'', गुजरात को विफल देखने को आतुर: विजय रूपाणी

By भाषा | Updated: December 31, 2018 12:01 IST

राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 2019 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के ‘‘नाराज’’ प्रायोजक अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते।

Open in App

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ की निंदा करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें ‘‘बेशर्म झूठा’’ बताया और कहा कि वह राज्य को विफल देखने के लिए आतुर हैं। 

रूपाणी ने कहा कि गुजरात के लोग गांधी की राज्य के प्रति ‘‘नफरत’’ को पहचान गए हैं और उन्होंने (लोगों ने) लगातार कांग्रेस को नाकारा है तथा आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 2019 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के ‘‘नाराज’’ प्रायोजक अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते।

उन्होंने कहा था, ‘‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 से नाराज प्रायोजक अब ‘एनओएमओ’ की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम से जुड़े नहीं रहना चाहते। वे मंच छोड़कर चले गए, जैसा उन्हें पसंद है...खाली।’’

कांग्रेस प्रमुख ने मीडिया में आ रही खबरों के हवाले से समिट को निशाना बनाया। गुजरात में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने 2003 में की थी। तब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ब्रिटेन ने ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019’ के लिए साझेदार देश बनने से इंकार कर दिया है। ब्रिटेन ने संतोषजनक वाणिज्यिक नतीजे न मिलने के कारण इस कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, अमेरिका के बाद ब्रिटेन दूसरा बड़ा देश है जिसने इस सम्मेलन से अलग होने का निर्णय किया।

राहुल के ट्वीट के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाणी ने एक मीडिया रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आप एक बेशर्म झूठे हैं राहुल गांधी। वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहले से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। ये रहे तथ्य।’’

मीडिया रिपोर्ट में मुख्यमंत्री रूपाणी के हवाले से कहा गया है कि समिट के पहले संस्करण में 10 देशों ने हिस्सा लिया था और 2019 में 16 राष्ट्र हिस्सा ले रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में रूपाणी ने कहा ‘‘आपके ट्वीट का लहजा बताता है कि आप गुजरात को असफल देखने के लिए आतुर हैं। गुजराती लोग राज्य के लिए आपकी नफरत को समझते हैं, उन्होंने कांग्रेस को लगातार नकारा है और आगे भी नकारेंगे।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीविजय रुपानीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील