लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने छेड़ी नई बहस, कहा- 60 साल होनी चाहिए राजनीति में संन्यास की उम्र

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2019 08:01 IST

गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना 'न्याय' से मध्यम वर्ग पर बोझ पड़ने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया.

Open in App

भाजपा जहां आयु के 75 वर्ष पूरे कर चुके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने से परहेज कर रही है, उन्हें मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक नई बहस छेड़ते हुए कहा कि उनके विचार से नेताओं के राजनीति छोड़ने की उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए. पुणे में छात्रों से संवाद साधते हुए राहुल ने यह बात कही. इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत के लोगों की सोच की अभिव्यक्ति है.

गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना 'न्याय' से मध्यम वर्ग पर बोझ पड़ने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया. राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य और केंद्रीय विधायिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए संसद और विधानसभा में उन्हें 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है.

किसान जान दे देते हैं, लेकिन कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलता चंद्रपुर में आयोजित चुनावी सभा में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी देश के अमीर लोगों की चौकीदारी कर रहे हैं. जब देश पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले को लेकर सदमे में था तो प्रधानमंत्री दो मिनट में देश के 6 हवाई अड्डे अडाणी को दे रहे थे. विदर्भ के किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन कर्जमाफी की घोषणा के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता.

प्रधानमंत्री ने एयरस्ट्राइक पर राजनीति की यह पूछे जाने पर कि बालाकोट हवाई हमले के लिए श्रेय किसे लेना चाहिए, राहुल ने कहा, ''भारतीय वायु सेना को श्रेय लेना चाहिए. मैं हवाई हमले का राजनीतिकरण करने के खिलाफ हूं. मैं असहस महसूस करता हूं कि प्रधानमंत्री ने वह किया है.''

अपने काम से शादी कर ली है आरजे मलिष्का और अभिनेता सुबोध भावे द्वारा आयोजित संवाद में राहुल ने निजी जिंदगी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रिश्तों के बारे में भी कई सवालों के जवाब दिए. भावे ने कहा कि वह उन पर (राहुल पर) बायोपिक में काम करना चाहते हैं और जब यह पूछा कि उसमें हीरोइन किसे होना चाहिए, इस पर राहुल ने कहा, ''मैंने अपने काम से शादी कर ली है.''

मैं तब तक राखी बांधे रखता हूं, जब तक उसके धागे खुद ही नहीं टूट जाते : राहुल राहुल ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनसे कोई लड़ाई नहीं हो सकती. रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के बारे में राहुल ने कहा कि वह एक असमान्य नियम का पालन करते हैं और अपनी कलाई पर तब तक राखी रहने देते हैं, जब तक उसके धागे खुद ही टूट नहीं जाते.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप