लाइव न्यूज़ :

इस्तीफे के बावजूद पार्टी के कामों में रुचि ले रहे हैं राहुल गांधी, नए अध्यक्ष की मांग तेज!

By शीलेष शर्मा | Updated: July 8, 2019 20:02 IST

राहुल गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया हो, लेकिन पार्टी के कामकाज में उनकी भागीदारी जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने पार्टी के लगभग 50 लोकसभा सांसदों को पार्टी के वॉर रुम में प्रशिक्षण के लिए बुलाया है उनको लोकसभा में भाजपा के भारी-भरकम बहुमत से कैसे मुकाबला करना है कि सीख दी जा रही है.

नई दिल्ली, 8 जुलाई: राहुल गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया हो, लेकिन पार्टी के कामकाज में उनकी भागीदारी जारी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राहुल ने पार्टी के लगभग 50 लोकसभा सांसदों को पार्टी के वॉर रुम में प्रशिक्षण के लिए बुलाया है जिसमें उनको लोकसभा में भाजपा के भारी-भरकम बहुमत से कैसे मुकाबला करना है कि सीख दी जा रही है.

बावजूद इसके पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर परेशान है कि अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पार्टी का ढांचा चरमराता जा रहा है और पार्टी कार्यक़र्ताओं का मनोबल भी गिर रहा है. इसी चिंता से व्यथित होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ कर्ण सिंह ने आज एक खुला पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे तत्काल कार्यसमिति की बैठक बुलायें और एक अंतरिम अध्यक्ष चुनकर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश करें.

डॉ कर्ण सिंह का यह भी मानना था कि अंतरिम अध्यक्ष के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने जो पूर्व-पश्चिमी, उत्तर -दक्षिण में पार्टी को मजबूती देने के लिए जिम्मेदार हों. कर्ण सिंह का मानना था कि जिस कार्यसमिति की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हो उसकी अध्यक्षता राहुल, सोनिया और प्रियंका की गैर मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से कराई जाए और इसी बैठक में अंतरिम अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए. 

कर्ण सिंह ने इस बात पर निराशा जताई कि राहुल के इस्तीफा देने के बाद से एक महीने का समय गुजर चुका है लेकिन पार्टी कोई फैसला नहीं कर पा रही है. डॉ कर्ण सिंह का यह भी मानना था कि जब राहुल इस्तीफा देने का फैसला कर चुके है जो दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अब उन्हें पद पर जबरन बने रहने के लिए मजबूर ना किया जाए और पार्टी एक नया ढांचा तैयार करे.

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह किसी युवा को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की वकालत कर चुके है. सूत्र बताते है कि इस सप्ताह के अंत तक कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें इस आशय का फैसला होगा. 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील