लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने राजस्थान में किया राष्ट्रगान का अपमान? बीजेपी ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 12, 2018 16:55 IST

वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर राष्ट्रगान शुरू हो गया था और राहुल गांधी हंसी-मजाक कर रहे थे।

Open in App

जयपुर, 12 अगस्तः कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार राजस्थान दौरे पर पहुंचे। शनिवार को उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत कर दी। इस दौरान रोड शो और रैली में हिस्सा लिया। कांग्रेस प्रतिनिध सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लग रहा है। बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि राष्ट्रगान शुरु होने के बावजूद राहुल गांधी मंच पर साथी नेताओं के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं।

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राजस्थान में राहुल गांधी राष्ट्रगान के दौरान मज़ाक करते दिखे। वो किसी राष्ट्रीय संस्था, सिंबल या प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं करते... ये शर्मनाक है।'

यह भी पढ़ेंः- जब फ्लाइट में देरी पर बोले राहुल गांधी- मोदी जी बदनाम करने के लिए करवा रहे हैं

दरअसल, कांग्रेस प्रतिनिध सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी मंच पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं के साथ मौजूद थे। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रगान से होनी थी। एक कार्यकर्ता ने राष्ट्रगान की शुरुआत कर दी तबतक राहुल गांधी अपने साथी नेताओं के साथ कुछ बातचीत कर रहे थे। राष्ट्रगान की शुरुआती कुछ लाइन के दौरान वो बात-चीत ही करते रहे गए। जब एहसास हुआ तो सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान किया। लेकिन इतनी देर में बीजेपी को हमला बोलने का मौका मिल चुका था।

उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई थी। चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में ऐसे आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया