लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी मानहानि मामले में राहुल गांधी को बेल, कहा- 'जारी रहेगी संविधान बचाने की लड़ाई' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 14:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि बिहार में 13 अप्रैल को एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने 'सारे मोदी चोर हैं' का विवादित बयान दिया था पटना पहुंचने से पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं पटना की दीवानी अदालत में दिन में दो बजे पेश होऊंगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से दायर कराए गए मानहानि का मामले में प पटना के सीजीएम कोर्ट ने राहुल गांधी को बेल दे दिया है। उन्हें कोर्ट ने 10,000 की निजी मुचलके की राशि पर जमानत दी है। बेल मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वो संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखेंगे।   इससे पहले राहुल गांधी सुशील मोदी की मानहानि मामले में पटना के सीजीएम कोर्ट में पेश हुए। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत के बाहर प्रदर्शन कर राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद से दिए इस्तीफे को वापस लेने की मांग की।

 

पटना पहुंचने से पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं पटना की दीवानी अदालत में दिन में दो बजे पेश होऊंगा। आरएसएस/भाजपा में मेरे राजनीतिक विरोधियों की ओर से मुझे परेशान करने और धमकाने के लिए दायर किया गया यह एक और मामला है। सत्यमेव जयते।''

बता दें कि बिहार में 13 अप्रैल को एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने 'सारे मोदी चोर हैं' का विवादित बयान दिया था जिस पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 

राहुल गांधी ने कहा था कि 'नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी, माल्या, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी - चोरों का एक पूरा गिरोह है। राहुल ने मोदी सरनेम का मजाक उड़ाते हुए पूछा था कि मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब