लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर केस: राहुल का 'बेटी बचाओ' वाला तंज, ये है 'आश्वासन बाबू' और 'सुशासन बाबू' की कहानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 29, 2018 17:14 IST

Muzaffarpur shelter rape case: बालिका गृह की 42 में से 34 बच्चियों से बलात्कार की बात सामने आई है। मुजफ्फरपुर एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि अब तक 34 बच्चियों से रेप की पुष्टि हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई:बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में लड़कियों के यौन शोषण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तंज मारा है। उन्होंने अपेन अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीक करते हुए बेटी बचाओ वाले नारे को लेकर तंज दिया है। 

उन्होंने कहा, '' ‘आश्वासन बाबू’ और ‘सुशासन बाबू’ की कहानी। हमने सुना है, कि जिसको चुना है, उसने ‘बेटी बचाओ’ का सिर्फ़ नारा ही दिया है।''यहां आपको बता दें कि आश्वासन बाबू को पीएम मोदी को बताया जा रहा है और सुशासन बाबू  सीएम नीतीश कुमार को बोला जा रहा है। इस घटना के बाद नीतीश कुमार की काफी आलोचना की जा रही है। इस मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। 

बिहारः अब बालगृह में लड़कों के यौन शोषण का खुलासा, होती हैं ऐसी ज्यादतियां

पिछले दिनों  नीतीश सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। सीबीआई ने केस संभालते ही शेल्टर होम के कर्मचारियों के खिलाफ लड़कियां का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करने का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कई अहम सबूत हासिल किए हैं। शेल्टर होम के एक कमरे से 63 दवाएं और ड्रग्स के रैपर बरामद किए हैं। इसके अलावा बच्चियों के कपड़े और एक कंप्यूटर भी बरामद किया गया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित बालिका अल्पवास गृह यौन शोषण कांड में आंकड़े और भी ज्यादा भयावह हो गये हैं। बालिका गृह की 42 में से 34 बच्चियों से बलात्कार की बात सामने आई है। मुजफ्फरपुर एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि अब तक 34 बच्चियों से रेप की पुष्टि हुई है। जबकि अभी और रिपोर्ट आनी बाकी है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गाँधीमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारनरेंद्र मोदीनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब