लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi: ईडी के सामने 13 जून को पेश होंगे राहुल गांधी, शक्ति प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस के सांसद!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2022 18:41 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की डिजिटल बैठक भी बुलाई है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के संदर्भ में चर्चा हो सकती है। कांग्रेस ने अपने सांसदों से भी कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें।

नई दिल्लीः कांग्रेस 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है और इसी क्रम में पार्टी के सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है।

 

 

सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने बृहस्पतिवार को पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की डिजिटल बैठक भी बुलाई है जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के संदर्भ में चर्चा हो सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है जिसमें ईडी से जुड़े मामले और संगठन से जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।’’

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों से भी कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है। ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था।

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं। कथित धनशोधन के इसी मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। राहुल गांधी गत सप्ताहांत स्वेदश लौटे। 

टॅग्स :कांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील