लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सूरत कोर्ट ने कल 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में सुनाई थी दो साल की सजा

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2023 14:47 IST

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। सूरत की एक अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि मामले में कल आए फैसले के बाद आज उनकी संसद सदस्यता खत्म करने की सूचना लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई, सूरत कोर्ट के फैसले के बाद आज किया गया 'डिस्क्वॉलिफाई'।लोकसभा सचिवालय की ओर से सदस्यता खत्म किए जाने की जानकारी दी गई है।मनीष तिवारी ने कहा- ये गलत फैसला, लोकसभा सचिवालय किसी सांसद को अयोग्य नहीं ठहरा सकता।

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब उनकी संसदीय सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। 

राहुल गांधी की संसद सदस्या खत्म किए जाने संबंधी सूचना लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई है। सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को 2019 के 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया था। साथ ही कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

कोर्ट ने हालांकि साथ ही सजा पर 30 दिन की रोक लगाते हुए जमानत भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी थी ताकि वे ऊपरी अदालत में फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर सकें। कोर्ट के कल के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर तलवार लटक रही थी। 

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

हम डरेंगे नहीं, लड़ाई जारी रखेंगे: जयराम रमेश

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी भी आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कहा, 'हम इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। हम भयभीत या चुप नहीं होंगे। पीएम से जुड़े अडानी महामेगा स्कैम में जेपीसी के बजाय, राहुल गांधी अयोग्य घोषित कर दिए गए। भारतीय लोकतंत्र- 'ओम शांति'।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने इस फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'लोकसभा सचिवालय किसी सांसद को अयोग्य नहीं ठहरा सकता है। राष्ट्रपति को इसे चुनाव आयोग के परामर्श से करना होता है।' दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हमने आज पांच बजे कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें इस लड़ाई को आगे ले जाने की रणनीति तय करेंगे।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसJairam Rameshनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेसंसदलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह