लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली से पहले राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा, 'अर्थव्यवस्था ICU में पहुंच गई है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 14, 2019 10:46 IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत बचाओ रैली से पहले मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंची

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधीने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचायाराहुल ने कहा कि भारत बचाओ रैली के जरिए वह सरकार से पूछेंगे कड़े सवाल

कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली 'भारत बचाओ' रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार की तानाशाही से अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। 

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' से पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, 'बीजेपी सरकार की तानाशाही की वजह से अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। इसी मुद्दे पर आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करूंगा।'

सोनिया, प्रियंका, राहुल करेंगे रैली को संबोधित

कांग्रेस ने कहा है कि वह शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने इस रैली के जरिए केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजागरी, अर्थव्यवस्था में सुस्ती समेत कई मुद्दों पर उसकी नाकामियों को जनता के सामने उजागर करेगी। 

इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं द्वारा संबोधित किए जाने की संभावना है। रामलीला मैदान में सोनिया, राहुल और प्रियंका के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। 

माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से आगे करने की तैयारी में है और पार्टी के कई शीर्ष नेता राहुल की अध्यक्ष पद पर वापसी की मांग तेज कर सकते हैं। राहुल ने इस साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।    

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीइकॉनोमीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब