लाइव न्यूज़ :

राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने फिर बोला PM पर हमला, कहा-बहस के लिए मोदी केवल दें 15 मिनट

By धीरज पाल | Updated: January 7, 2019 14:08 IST

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के चौकीदार लोकसभा में आने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राफेल डील पर नरेंद्र मोदी मुझसे बस 15 मिनट बहस  कर लें।

Open in App

राफेल को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच रार कम नहीं हो रही है। लगातार पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने रक्षामंत्री निर्माला सीतारमण पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो संसद में झूठ बोल रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। 

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के चौकीदार लोकसभा में आने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राफेल डील पर नरेंद्र मोदी मुझसे बस 15 मिनट बहस  कर लें। मैं 15 से 16 मिनट नहीं लूंगा।  राफेल के आगे खड़े नहीं हो सकते हैं। 

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी कंपनी अनिल अंबानी के मित्र की हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि सिर्फ 36 विमान का सौदा क्यों? इतना ही नहीं गांधी ने कहा कि निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री नहीं कहना चाहिए बल्कि उन्हें नरेंद्र मोदी को स्पोक्सपर्सन हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री ने पहले कहा था कि 1 लाख करोड़ रुपये एचएएल को दिए गए थे, हमने इसे चुनौती दी और आज उन्होंने कहा कि 26,570.80 करोड़ रुपये एचएएल को दिए गए, निर्मला सीतारमण जी ने संसद में झूठ बोला।

निर्मला सीतारमण ने आज इस मामले पर संसद में अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि HAL ने खुद कन्फर्मेशन भेजा है कि उन्हें 2014-18 तक 26,570 करोड़ के ठेके मिले हैं और 73 हजार करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स अभी कतार में हैं और उन पर बातचीत जारी है। 

बता दें कि बीते दिन संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने HAL के मुद्दे पर झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण के मुताबिक HAL को मोदी सरकार के दौरान 1 लाख करोड़ का आर्डर मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर रक्षा मंत्री पर हमला बोला था। 

 

टॅग्स :राहुल गांधीराफेल सौदानरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण