राहुल गांधी के इस्तीफे पर स्मृति ईरानी बोलीं 'जय श्री राम'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2019 04:31 PM2019-07-03T16:31:07+5:302019-07-03T16:31:07+5:30

ट्विटर पर पोस्ट खुले खते में राहुल गांधी ने लिखा, 'लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।'

Rahul Gandhi: As president of the Congress party, I'm responsible for the loss of the 2019 elections, accountability is critical for the future growth of our party. | राहुल गांधी के इस्तीफे पर स्मृति ईरानी बोलीं 'जय श्री राम'

कांग्रेस नेता उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाते रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी हमेशा कहते रहे हैं कि वह अपना मन नहीं बदलेंगे।

Highlightsकांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए अध्यक्ष का फैसला एक सप्ताह में हो जाएगा।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। 

राहुल गांधी ने तमाम शंकाओं पर विराम लगाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर एक खुला खत लिखा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस प्यार के लिए देश और संगठन का आभारी हूं। राहुल गांधी के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा 'जय श्री राम'। 2019 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।

ट्विटर पर पोस्ट खुले खते में राहुल गांधी ने लिखा, 'लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।'

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए अध्यक्ष का फैसला एक सप्ताह में हो जाएगा। बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। 

उसके बाद से कांग्रेस नेता उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाते रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी हमेशा कहते रहे हैं कि वह अपना मन नहीं बदलेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने उनसे पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर बने रहने का आग्रह भी किया थी। बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत मे कहा था कि हमने राहुल जी से आग्रह किया कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें।

 

Web Title: Rahul Gandhi: As president of the Congress party, I'm responsible for the loss of the 2019 elections, accountability is critical for the future growth of our party.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे