लाइव न्यूज़ :

'चौकीदार चोर है' मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 17:11 IST

राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश को ठीक से समझ नहीं सके। उन्होंने कहा, ''मैं बयान (चौकीदार चोर है) पर पूरी तरह खेद जता रहा हूं।'' सिंघवी ने सफाई दी कि खेद जताना भी माफी मांगना है, इसके लिए डिक्शनरी दिखा सकता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की तरफ से उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में 'चौकीदार चोर है' बयान पर मांगी माफीअभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश को ठीक से समझ नहीं सके। ''मैं बयान (चौकीदार चोर है) पर पूरी तरह खेद जता रहा हूं।''

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (30 अप्रैल) को अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि 'चौकीदार चोर है' फिर कोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने आरोप क्यों लगाया? इस पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से 'मैं भी चौकीदार' बयान पर इस बार खेद की जगह माफी मांग ली। राहुल गांधी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश उनके वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने माफी मांगी। 

सिंघवी ने कहा कि वह हलफनामे में तीन गालियों पर माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माफी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को हलफनामा फिर से दायर करने के लिए समय दिया है और अब इस मामले पर अगली सुनवाई सोमवार (6 मई) को होगी। 

इसके अलावा राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश को ठीक से समझ नहीं सके। उन्होंने कहा, ''मैं बयान (चौकीदार चोर है) पर पूरी तरह खेद जता रहा हूं।'' सिंघवी ने सफाई दी कि खेद जताना भी माफी मांगना है, इसके लिए डिक्शनरी दिखा सकता हूं।

बता दें कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। राफेल सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने खेद प्रकट किया था। इस मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि राहुल गांधी द्वारा ‘खेद’प्रकट करना दिखाता है कि उन्होंने ‘अपना दोष मान लिया’है। जिसका मतलब है कि ‘यह अदालत की अवमानना है’। राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कहा था कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम