लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा-'वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज', प्रियंका गांधी ने भी घेरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 22, 2020 11:14 IST

गाजियाबाद: बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार (22 जुलाई) तड़के मौत हो गई। विक्रम जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार विक्रम जोशी विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार (20 जुलाई) रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी। पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है और 6 को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी (Journalist Vikram Joshi) की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश (uttar pradesh)  की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने यूपी में गुंडाराज है। पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान बुधवार (22 जुलाई) की सुबह चार बजे मौत हो गई है। गाजियाबाद में 20 जुलाई की रात कुछ बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी के सिर में गोली मारी थी। पत्रकार विक्रम जोशी ने भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। 

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ''अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना।वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।''

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ''गाजियाबाद NCR में है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?''

सीएम योगी ने दी- 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिवार को तात्कालिक प्रभाव से 10 लाख रुपये की आ​र्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। उनकी पत्नी के लिए योग्यता के अनुसार नौकरी की व्यवस्था की जाएगी और उनके बच्चों की निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा। 

पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले की सारी अपडेट

बदमाशों ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी को सिर में गोली मार दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार (20 जुलाई) रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी।

जोशी के परिवार के एक सदस्य ने, हां, वह (विक्रम जोशी) अब जीवित नहीं हैं। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या मामले में यूपी पुलिस ने 10 लोगों की सूची जारी की। जिसमें से 3 आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि 6 को हिरासत में लिया गया है और एक फरार है।

पत्रकार विक्रम जोशी का भांजा ने कहा, कमल-उद-दीन के बेटे सहित कुछ लड़के मेरी बहन को बहुत कमेंट करते थे। जिस दिन घटना घटी उस दिन मेरी बहन का जन्मदिन था। मेरे मामा उसे लेकर घर जा रहे थे। तभी कमल-उद-दीन के बेटे ने मेरे मामा के सिर पर रॉड मारी और फिर गोली मारी। हम इंसाफ चाहते हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीगाज़ियाबादउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण