लाइव न्यूज़ :

राहुल ने पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली अवनि और दूसरे पदक विजेताओं को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 11:18 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तोक्यो पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा तथा कुछ अन्य एथलीट के पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिन की शुरुआत अवनि लेखरा के स्वर्ण जीतने की शानदार खबर सुनने के साथ हुई। बहुत बहुत बधाई। एक और बेटी ने भारत को गौरवान्वित किया।’’ राहुल गांधी ने पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट योगेश कथूनिया, देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ शानदार प्रदर्शन अवनि लेखरा जी। स्वर्ण पदक के लिए आपको ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरे देश के लिए यह गौरव का क्षण है। जय हिंद।’’ अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। योगेश कथूनिया ने पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ 56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। स्टार पैरा एथलीट और दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसमें सुंदर सिंह गुर्जर ने भी कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील