राहुल ने मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की

By भाषा | Published: November 20, 2020 06:38 PM2020-11-20T18:38:22+5:302020-11-20T18:38:22+5:30

Rahul called Mayawati and expressed condolences on her father's demise. | राहुल ने मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की

राहुल ने मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बसपा प्रमुख मायावती को फोन कर उनके पिता के निधन पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से बृहस्पतिवार रात फोन पर बात की।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मायावती के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया था।

मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली। इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul called Mayawati and expressed condolences on her father's demise.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे