लाइव न्यूज़ :

राहुल ने ‘निवार’ तूफान के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के दस्तक देने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक दे रहा है। कृपया सुरक्षा संबंधी सभी कदमों का अनुसरण करें।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। घर के भीतर रहें, सुरक्षित रहें।’’

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है।

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि तूफान बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब