लाइव न्यूज़ :

राहुल और येचुरी ने फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मारे जाने पर दुख जताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अफगानिस्तान में सैनिकों और तालिबान के बीच चल रही लड़ाई की कवरेज करने के दौरान भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मारे जाने पर दुख जताया और कहा कि भारत सरकार को उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दानिश सिद्दीकी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह दानिश के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द घर वापस लाने की व्यवस्था करे।’’

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘दानिश सिद्दीकी की मौत हैरान करने वाली और आसमयिक है। वह सबसे तेजी से उभरते फोटो पत्रकारों में से एक थे। वह अपने पीछे बेहतरीन रिकॉर्ड छोड़कर गए हैं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

गौरतलब है कि समाचार एजेंसी रॉयटर के लिए काम करने वाले पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गए।

सिद्दीकी की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। वह युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद पिछले कुछ दिनों से बदतर हो रही सुरक्षा स्थिति की कवरेज कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे